Get App

Electric Vehicles के लिए आक्रामक प्लान बना रही Toyota, Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों को देगी टक्कर

टोयोटा का ईवी प्लान पिछले साल के उसके प्लान के मुकाबले काफी आक्रामक होगा। पिछले साल कंपनी ने ईवी मार्केट में पैठ बनाने के लिए 38 अरब डॉलर के प्लान का ऐलान किया था। टोयोटा में एक वर्किंग ग्रुप को नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 9:49 AM
Electric Vehicles के लिए आक्रामक प्लान बना रही Toyota, Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों को देगी टक्कर
टोयोटा ने पिछले साल दिसंबर के अपने 30 ईवी प्रोजेक्ट्स में से कुछ पर काम रोक दिया है। इनमें टोयोटा कॉम्पैक्ट क्रूजर क्रॉसओवर और बैटरी-इलेक्ट्रिक क्राउन शामिल हैं।

Toyota इलेक्ट्रिक कार (EV) बाजार को अपनी रणनीति में बदलाव करने के बारे में सेच रहा है। तेजी से बढ़ते इस मार्केट में एंट्री के लिहाज से पहले ही टोयोटा पहले से ही थोड़ी सुस्त रही है। कंपनी का मानना है कि इस मार्केट में पैठ बनाने के लिए उसे Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकाबला करना होगा। टोयोटा ने फिलहाल अपने प्रोजेक्ट्स पर काम रोक दिया है। कंपनी के इस प्लान से जुड़े चार लोगों ने इस बारे में बताया। टोयोटा जापान की कंपनी है। यह दुनिया में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।

अभी Tesla इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk इस कंपनी के सीईओ हैं। यह अमेरिकी कंपनी चीन सहित दुनिया के कई हिस्सों में इलेक्ट्रिक कार के अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें : Rishi Sunak की अमीर वाइफ और सास-ससुर, जानिए क्यों रहे सुर्खियों में

टोयोटा का ईवी प्लान पिछले साल के उसके प्लान के मुकाबले काफी आक्रामक होगा। पिछले साल कंपनी ने ईवी मार्केट में पैठ बनाने के लिए 38 अरब डॉलर के प्लान का ऐलान किया था। टोयोटा में एक वर्किंग ग्रुप को नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह ग्रुप अगले साल की शुरुआत तक अपना प्लान पेश कर देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें