Rishi Sunak की अमीर वाइफ और सास-ससुर, जानिए क्यों रहे सुर्खियों में

अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस में 70 करोड़ डॉलर की स्टेक है, जिसके दम पर वह स्वर्गीय क्वीन एलिजाबेथ 2 से भी अमीर हैं। 2021 Sunday Times Rich List के मुताबिक, एलिजाबेथ की पर्सनल वेल्थ 46 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
नारायण मूर्ति, अक्षता की ऋषि सुनक के रूप विनम्र पसंद से संतुष्ट थे। अक्षता और सुनक की मुलाकात अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी, जब अक्षता एमबीए कर रही थीं

Rishi Sunak : ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की भारतीय पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty)  अपने अरबपति पिता के चलते खासी अमीर हैं। हालांकि, हाल के दौर में आम लोगों के कॉस्ट ऑफ लिविंग के संकट से जूझने के कारण इसको लेकर खासे विवाद होते रहे हैं।

सुनक के ससुर एन आर नारायण मूर्ति (76) ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 1981 में दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस की स्थापना की थी। वर्तमान में लगभग 75 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू वाली इस आउटसोर्सिंग कंपनी ने भारत को “दुनिया के बैक ऑफिस” के रूप में बदलकर रख दिया।

1974 में कैपिटलिस्ट बन गए थे मूर्ति


वर्ष 2012 में फॉर्च्यून मैगजीन की “हमारे दौर के 12 महान आंत्रप्रेन्योर” लिस्ट में जगह बनाने वाले दो गैर अमेरिकियों में से एक इंफोसिस के चीफ के लिए 1974 में जीवन बदलने वाला पल आया। उस साल उन्हें कम्युनिस्ट ईस्टर्न यूरोप में चार रातें जेल में बितानी पड़ीं।

ऋषि सुनक की Happy Diwali, ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के PM बनेंगे

नारायण ने कहा कि उसके बाद मैं भ्रमित लेफ्टिस्ट से उदार पूंजीवादी में तब्दील हो गया।

टाटा मोटर्स की पहली फीमेल इंजीनियर थीं सुधा मूर्ति

सुनक की सास सुधा मूर्ति टाटा मोटर्स की पहली फीमेल इंजीनियर थीं। वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन को एक पोस्टकार्ड के जरिये एक शिकायत करने के बाद चर्चा में आई थीं, जो कंपनी की एक शर्त – महिला कैंडिडेट्स को अप्लाई करने की जरूरत नहीं है, को लेकर थी।

वह एक प्रतिष्ठित लेखक और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने 60,000 लाइब्रेरी और 16,000 शौचालयों का निर्माण कराया है।

बेटा है डॉक्टर

सुधा ने घर पर टेलीविजन नहीं रखते हुए अपने बच्चों अक्षता और रोहन के लिए सख्त परवरिश सुनिश्चित की। उन्होंने बच्चों को अपने दूसरे क्लासमेट्स की तरह ऑटोरिक्शा में स्कूल भेजने पर जोर दिया।

मूर्ति अक्षता की ऋषि सुनक के रूप विनम्र पसंद से संतुष्ट थे। अक्षता और सुनक की मुलाकात अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी, जब मूर्ति एमबीए कर रही थीं। सुनक ने ऑक्सफोर्ड से प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल की थी।

अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस में 70 करोड़ डॉलर की स्टेक है, जिसके दम पर वह स्वर्गीय क्वीन एलिजाबेथ 2 से भी अमीर हैं। 2021 Sunday Times Rich List के मुताबिक, एलिजाबेथ की पर्सनल वेल्थ 46 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

अक्षता को हर साल मिलते हैं लाखों डॉलर

42 वर्षीय अक्षता को हर साल लाखों डॉलर डिविडेंड के रूप में मिलते हैं, लेकिन यूके में अपने नॉन डॉमिसाइल स्टेटस के चलते अपनी कुछ इनकम पर टैक्स देने से बच जाती हैं।

जनता के आक्रोश के बीच उनके पति सुनक ने कहा कि अक्षता अपनी दुनिया में कहीं से भी होने वाली इनकम पर यूके में टैक्स देंगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।