Uber ने भारतीय ग्राहकों को दी WhatsApp के जरिए राइड बुक करने की अनुमति, ऐसे होगी बुकिंग

इस सर्विस की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर से की जा रही है

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 1:11 PM
WhatsApp के जरिए बुक करें Uber राइड

उबर के (Uber) टैक्सी को अब व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी बुक किया जा सकता है। दिग्गज अमेरिकी राइड हेलिंग उबर भारत में एक नई सर्विस शुरू कर रही है जो यूजर्स को आधिकारिक उबर व्हाट्सएप चैटबॉट (official Uber WhatsApp Chatbot) के माध्यम से उबर की टैक्सी बुक करने का विकल्प देती है।

कंपनी के मुताबिक, WhatsApp से की गई पार्टनरशिप से लोग अब व्हाट्सएप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot) पर एक SMS भेजकर राइड बुकिंग कर सकेंगे। इस सर्विस की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर से की जा रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसे जल्द ही राजधानी दिल्ली सहित देश के दूसरे लोकेशन के लिए भी शुरू की जाएगी।

WhatsApp ने अक्टूबर महीने में 20 लाख से ज्यादा यूजर्स पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह


उबर ने एक बयान में कहा कि कंपनी सभी भारतीयों के लिए ट्रैवल करना आसान करना चाहते हैं, इसलिए हम यूजर्स को WhatsApp से टैक्सी बुक करने की सुविधा दे रहे हैं। इससे यूजर्स को अब अलग से उबर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। लोग WhatsApp से ही रजिस्ट्रेशन, राइड बुक करने से लेकर ट्रिप की रसीद भी पा सकेंगे।

वर्तमान में, WhatsApp के माध्यम से सवारी बुक करने का यह विकल्प केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा, लेकिन इसे जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं में विस्तारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सर्विस नए और मौजूदा दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने उबर पर केवल एक फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, उबर ने अभी तक कोई WhatsApp नंबर जारी नहीं किया है।

ऐसे करें बुक

- WhatsApp यूजर्स तीन तरह से उबर राइड बुक कर सकेंगे।

- सबसे पहले, WhatsApp यूजर्स उबर के बिजनेस अकाउंट नंबर को मैसेज कर सकते हैं।

- दूसरा, वे एक QR कोड स्कैन कर सकते हैं।

- जबकि तीन वे उबर WhatsApp चैट खोलने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

- जो यूजर्स उबर के साथ WhatsApp पर चैट शुरू करते हैं, तो उन्हें पिकअप और ड्रॉप डेस्टिनेशन की जानकारी देने के लिए कहा जाएगा।

- फिर यूजर्स को WhatsApp के जरिए से ही किराए के साथ ड्राइवर के आने का एक्सपेक्टेड समय का पता चल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।