WhatsApp ने अक्टूबर महीने में 20 लाख से ज्यादा यूजर्स पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह

WhatsApp ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर महीने में प्लेटफॉर्म पर 2,069,000 इंडियन अकाउंट्स पर पाबंदी लगा दिया था

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 9:18 AM
WhatsApp ने की कार्रवाई

फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अब नए आईटी नियम (New IT Rules) का अनुपालन (compliance) शुरू कर दिया है। WhatsApp ने अक्टूबर महीने में 20 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन कर दिए हैं। जबकि उसको सब्सक्राइबर्स की तरफ से 500 शिकायतें मिली है। कंपनी ने यह रिपोर्ट बुधवार को जारी की है।

अपनी इस अनुपालन रिपोर्ट (compliance report) में WhatsApp ने कहा है कि अक्टूबर महीने में प्लेटफॉर्म पर 2,069,000 इंडियन अकाउंट्स पर पाबंदी लगाई गई थी। इसमें आगे कहा गया है कि इंडियन यूजर्स के अकाउंट की पहचान +91 फोन नंबर के जरिए की जाती है।

कंपनी ने बताई यह वजह


वहीं कंपनी ने कहा है कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज (end-to-end encrypted messaging services) के बीच दुरुपयोग को रोकने में इंडस्ट्री में सबसे आगे है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने दूसरे आर्ट टेक्नोलॉजी, डेटा साइंटिस्ट् और एक्सपर्ट्स और प्रोसेस में निवेश किया है जिससे यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रह सकें।

अब WhatsApp के जरिए ही ले सकेंगे कोई भी IPO, खुल जाएगा डीमैट अकाउंट, Upstox ने लॉन्च की ये खास सर्विस

IT नियमों के तहत कार्रवाई

कंपनी ने आगे कहा है कि आईटी रुल्स 2021 (IT Rules 2021) के मुताबिक, अक्टूबर महीने की यह पांचवी रिपोर्ट जारी की है। वहीं इस यूजर-सेफ्टी रिपोर्ट में मिलीं यूजर्स की शिकायतों और संबंधित कार्रवाई का डिटेल शामिल है। पूरी दुनिया में बुरे बर्ताव (abuse) को लेकर व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर हर महीने औसतन 80 लाख से ज्यादा अकाउंट पर बैन लगाता है। वहीं भारत में 20 लाख से ज्यादा अकाउंट पर लगा दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।