दिग्गज कंपनी यूनिलीवर (Unilever) इस सप्ताह दुनिया भर में हजारों नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की है। संचालन को सुव्यवस्थित करने और चिंतित निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक वैश्विक पुनर्गठन योजना के हिस्से के रूप में यूनिलीवर पीएलसी ने सीनियर और ज्युनियर मैनेजमेंट में लगभग 1,500 लोगों की छंटनी करने की योजना बनाई है।
