Get App

Vedanta स्टील बिजनेस से बाहर निकलेगी, Electrosteel को बेचने का प्लान : रिपोर्ट

Vedanta अपने माइनिंग और इंडस्ट्रियल बिजनेस पर फोकस करना चाहती है। वह कर्ज के बोझ को भी घटाना चाहती है। कंपनी पर 11.7 अरब डॉलर का कर्ज है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2022 पर 9:53 AM
Vedanta स्टील बिजनेस से बाहर निकलेगी, Electrosteel को बेचने का प्लान : रिपोर्ट
वेदांता ने इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स को बेचने के लिए AcrelorMittal Nippon Steel (AMNS), Tata Steel, JSW Jindal और Steel and Power से संपर्क किया है।

माइनिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Vedanta स्टील बिजनेस से बाहर निकलना चाहती है। कंपनी ने Electrosteel Steels को बेचने का प्लान बनाया है। दरअसल, कंपनी अपने माइनिंग और इंडस्ट्रियल बिजनेस पर फोकस करना चाहती है। वह कर्ज के बोझ को भी घटाना चाहती है। कंपनी पर 11.7 अरब डॉलर का कर्ज है। इकोनॉमिक टाइम्स ने 15 को यह खबर दी है।

बताया जाता है कि वेदांता ने इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स को बेचने के लिए AcrelorMittal Nippon Steel (AMNS), Tata Steel, JSW Jindal और Steel and Power से संपर्क किया है।

Vedanta जून 2008 में टाटा स्टील को पीछे छोड़ते हुए ESL का अधिग्रहण 5,320 करोड़ रुपये में करने में कामयाब रही थी। उस साल टाटा स्टील के भूषण स्टील का कंट्रोल लेने के बाद इनसॉल्वेंसी प्रोसेस पूरा करने वाली Electrosteel दूसरी कंपनी थी। इस अधिग्रहण के साथ वेदांता ने स्टील बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें