Vistara एयरलाइंस ने 31 मार्च तक डायरेक्ट बुकिंग पर चेंज फीस माफ करने का किया ऐलान, जानें पूरी डिटेल

डायरेक्ट बुकिंग में MakeMyTrip, Yatra, Cleartrip आदि जैसी एजेंट वेबसाइटों के माध्यम से बुक किए गए टिकट शामिल नहीं होते हैं

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 12:01 PM
डायरेक्ट बुकिंग में MakeMyTrip, Yatra, Cleartrip आदि जैसी एजेंट वेबसाइटों के माध्यम से बुक किए गए टिकट शामिल नहीं होते हैं

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के स्वामित्व वाली फूल सर्विस एयरलाइन विस्तारा (Vistara) ने घोषणा की है कि वह 31 मार्च तक यात्रा के साथ सभी डायरेक्टर बुकिंग पर वन टाइम रीशेड्यूलिंग के लिए परिवर्तन शुल्क (change fee) को माफ कर देगी। डायरेक्ट बुकिंग वे टिकट हैं जो सीधे एयरलाइन के साथ बुक किए जाते हैं और इनमें MakeMyTrip, Yatra, Cleartrip आदि जैसी एजेंट वेबसाइटों के माध्यम से बुक किए गए टिकट शामिल नहीं होते हैं।

एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने कोविड -19 संख्या में वृद्धि और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हवाई यात्रा की मांग में तेज गिरावट देखी है। हालांकि, निजी वाहक ने कहा कि हवाई यात्रा की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। विस्तारा ने कहा कि हम पिछले महीने की तुलना में फरवरी में यातायात में मामूली वृद्धि देख रहे हैं। एयरलाइन ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपनी फरवरी की बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द और रीशेड्यूलिंग किया है।

WHO की वेबसाइट पर चीन और पाकिस्‍तान में दिखा जम्‍मू कश्‍मीर, TMC सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विस्तारा ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपनी फरवरी की बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द और रीशेड्यूलिंग किया है। इसके अलावा काफी संख्या में प्रभावित यात्रियों ने विस्तारा के कस्टमर केयर से संपर्क करने में सामने आए कठिनाइयों की शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि विस्तारा कस्टमर्स की दिक्कतों को सुलझाने के लिए उन्हें असिस्ट कर रही है। फ्लाइट की रीशेड्यूलिंग और रिफंड से जुड़े मसलों पर यात्रियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुलझाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा एयरलाइन ने ये भी कहा है कि उसने अपने ट्रेवल एजेंट्स पार्टनर्स को यात्रियों की सहायता करने के लिए जैसी जरूरत हो वैसी मदद करने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।