Vodafone इंडस टावर्स में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी, ब्लॉक डील में 2.4% स्टेक बेचने की तैयारी

वोडाफोन ने ऐलान किया है कि वह इंडस टावर्स के 6.36 करोड़ प्राइमरी शेयर्स ब्लॉक डील के जरिए बेचेगी। यह कुल 2.4% हिस्सेदारी होगी

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 9:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडस टावर्स में भारती एयरटेल की 41.73% हिस्सेदारी और वोडाफोन इंडिया के पास 28.12% हिस्सेदारी है

ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने बताया कि गुरुवार 24 फरवरी को वह ब्लॉक डील के जरिए इंडस टावर्स (Indus Towers) में अपनी 2.4% हिस्सेदारी बेचेगी। इसके अलावा वोडाफोन एक टावर कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स के साथ भी बातचीत कर रही है ताकि और 4.7% हिस्सेदारी बेचा जा सके।

वोडाफोन ग्रुप ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, "वोडाफोन ने ऐलान किया है कि वह इंडस टावर्स के 6.36 करोड़ प्राइमरी शेयर्स ब्लॉक डील के जरिए बेचेगी। यह कुल 2.4% हिस्सेदारी होगी।"

लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में वोडाफोन ग्रुप ने बताया, "इंडस टावर्स लिमिटेड में वोडाफोन ग्रुप के पास 75.78 करोड़ शेयर है। यह कुल 28.1% हिस्सेदारी के बराबर है। इसमें से 19.07 करोड़ शेयर यानी 7.1% हिस्सेदारी भारती इंफ्राटेल में इंडस टावर्स के विलय के दौरान सिक्योरिटी अरेंजमेंट के तौर पर इंडस के पास है।"


शेयर बाजार में इस साल हाहाकार, 2022 में अब तक 70 शेयर 25% से ज्यादा टूटे

इस डील में वोडाफोन ग्रुप को इनवेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली सलाह दे रहा है। इंडस टावर्स, भारती एयरटेल और वोडाफोन ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें फिलहाल भारती एयरटेल की 41.73% हिस्सेदारी और वोडाफोन इंडिया के पास 28.12% हिस्सेदारी है।

मुश्किल से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में वोडाफोन ग्रुप की हिस्सेदारी 44.39% और आदित्य बिड़ला ग्रुप की 27.66% हिस्सेदारी है। वोडाफोन फंड की मुश्किल से जूझ रही है ऐसे में इस डील से कंपनी को राहत मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।