ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने बताया कि गुरुवार 24 फरवरी को वह ब्लॉक डील के जरिए इंडस टावर्स (Indus Towers) में अपनी 2.4% हिस्सेदारी बेचेगी। इसके अलावा वोडाफोन एक टावर कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स के साथ भी बातचीत कर रही है ताकि और 4.7% हिस्सेदारी बेचा जा सके।
