Get App

WazirX में बड़े पैमाने पर बदलाव, को-फाउंडर्स निश्चल शेट्टी और सिद्धार्थ मेनन ने खुद को रोजाना के कामकाज से किया दूर

WazirX के दो को-फाउंडरों, निश्चल शेट्टी और सिद्धार्थ मेनन ने खुद को फर्म के रोजाना के कामकाज से अलग कर लिया है और अब वे अपने नए प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 5:18 PM
WazirX में बड़े पैमाने पर बदलाव, को-फाउंडर्स निश्चल शेट्टी और सिद्धार्थ मेनन ने खुद को रोजाना के कामकाज से किया दूर
देश का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) बदलाव के दौर से गुजर रहा है

देश का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) बदलाव के दौर से गुजर रहा है। वजीरएक्स के दो को-फाउंडरों, निश्चल शेट्टी (Nischal Shetty) और सिद्धार्थ मेनन (Siddharth Menon) ने खुद को फर्म के रोजाना के कामकाज से अलग कर लिया है और अब वे अपने नए प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। वजीरएक्स (WazirX) का नवंबर 2019 में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) ने अधिग्रहण कर लिया था।

मनीकंट्रोल को पता चला है कि दोनों को-फाउंडर्स ने WazirX के एक्टिव ऑपरेशंस से खुद को दूर कर लिया है और वे अब केवल सलाहकार की भूमिका में ही इससे जुड़े रहेंगे। सिद्धार्थ मेनन जहां निष्क्रिय क्षमता के साथ जुड़े रहेंगे, वहीं निश्चल शेट्टी फर्म के रोजाना के कामकाज से हट गए हैं। तीसरे को-फाउंडर और फर्म के मौजूदा चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) समीर म्हात्रे अपनी मौजूदा भूमिका में बने रहेंगे।

WazirX में ये बदलाव ऐसे समय में आए हैं जब क्रिप्टो इंडस्ट्री में कॉम्पिटीशन की तीव्रता बढ़ती जा रही है। कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) और कॉइनस्विच (Coinswitch) जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां यूनिकॉर्न बन गई हैं। हालांकि इन सबके बीच देश में क्रिप्टो के रेगुलेशन को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के देश में भविष्य को लेकर सरकार और आरबीआई की तरफ से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें