पश्चिम रेलवे (Western Railway) दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई डिवीजन में अलग-अलग जगहों के लिए अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये स्पेशल ट्रेन 5 जगहों पर चलेगी। टर्मिनस से वापी, वलसाड से बांद्रा टर्मिनल, विरार से वलसाड, वापी से विरार और विरार से सूरत तक चलेगी। पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह सेवा यात्रियों को रोजाना मिलेगी। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और स्टेशन पहुंचने के दौरान सभी कोविड से संबंधित SOP का पालन करना होगा।
5 स्पेशल ट्रेन इन जगहों पर रूकेगी।ट्रेन सुबह 9:15 बजे चलेगी और दोपहर 1:25 बजे अपनी निर्धारित जगह पर पहुंचेगी। यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, भयंदर, वसई रोड, विरार, सफल, केल्वे रोड, पालघर, बोईसर, वनगांव, दहानू रोड, घोलवाड़, बोर्डी रोड, उमरगाम, संजन, भिलाड और करम्बेली स्टेशन पर रूकेगी।
ट्रेन शाम 4:35 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अतुल, पारडी, उदवाडा, वापी, करमबेली, भिलाड, संजन, उमरगाम, बोरदी रोड, घोलवाड़, दहानू रोड, वंगांव, बोईसर, पालघर, केलवे रोड, सफल, वैतरना, विरार, वसई रोड, बोरीवली और अंधेरी स्टेशन पर रूकेगी।
ट्रेन 11:30 बजे चलेगी और दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन वैतरना, सफल, केल्वे रोड, पालघर, बोईसर, वंगांव, दहानू रोड, घोलवाड़, उमरगाम, संजन, भिलाड, करमबेली, वापी, उदवाडा, पारडी और अतुल स्टेशन रूकेगी।
ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी और शाम चार बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन करम्बेली, भिलाड, संजन, उमरगाम, घोलवाड़, दहानू रोड, वंगांव, बोईसर, पालघर, केल्वे रोड, सफल और वैतरणा स्टेशन पर रूकेगी।
ट्रेन शाम 5:05 बजे चलेगी और 11:20 बजे पहुंचेगी। सूरत से विरार के लिए ट्रेन सुबह 4:14 बजे रवाना होगी और सुबह 9:55 बजे विरार पहुंचेग। ट्रेन वैतरणा, केल्वे रोड, पालघर, बोईसर, वंगाँव, दहानू रोड, घोलवाड़, उमरगाम, संजन, भिलाड, करमबेली, वापी, उदवाडा, पारदी, अतुल, वलसाड, डूंगरी, बिलिमोरा जं, अमलसाद, वेडछा, नवसारी, मरोली , सचिन, भेस्तान और उधना जंक्शन स्टेशन पर रूकेगी। पश्चिम रेलवे ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।