Get App

"शेयर बाजार में पैसा बनाना आसान नहीं", Zeordha के सीईओ नितिन कामत ने निवेश को लेकर दी ये सलाह

(Zerodha) के सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) नितिन कामत ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने ऐसा महसूस कराया है कि शेयर बाजार से पैसा कमाना बहुत आसान है, जबकि ऐसा नहीं है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 8:42 PM
"शेयर बाजार में पैसा बनाना आसान नहीं", Zeordha के सीईओ नितिन कामत ने निवेश को लेकर दी ये सलाह
नितिन कामत, जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ

देश के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) का कहना है कि वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए जरूरी है, जितनी जल्दी हो सके उतना जल्दी निवेश करने की आदत डालनी चाहिए। मनीकंट्रोल (Moneycontrol) के साथ एक बातचीत में कामत में पैसों से जुड़े अपने कुछ व्यक्तगित अनभुव साझा किए। साथ ही ट्रेडिंग के अपने शुरुआती दिनों से लेकर जीरोधा को शुरू करने तक के बीच में सीखी बातों को शेयर किया। पेश हैं बातचीत के संपादित अंश:

सवाल: फिनफ्लुएंसर्स (फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर्स) के इस जमाने में, लोगों के लिए पैसों कों संभालने से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल करने का सही तरीका क्या हो सकता है।

जवाब: इन्फ्लुएंसर्स ने ऐसा महसूस कराया है कि शेयर बाजार से पैसा कमाना बहुत आसान है, जबकि ऐसा नहीं है। हम एक बुल मार्केट के बीच में हैं, और एक कहावत है कि एक बुल मार्केट में एक मूर्ख भी बहुत स्मार्ट महसूस करता है क्योंकि इस दौरान सब ऊपर की तरफ जाता है। पिछले दो-तीन सालों से हम जो बुल मार्केट देख रहे हैं, वैसा कई दशकों में एक बार आता है।

शेयर बाजार में पैसा कमाना आसान नहीं है। यहां निवेश शुरु करने का एक सही तरीका इंडेक्स म्यूचुअल फंड हो सकता है। फिर एक बार जब आप बाजार पर नजर रखना शुरू कर देते हैं तो जाहिर तौर पर एक किसी खास सेक्टर में आपकी दिलचस्पी काफी बढ़ जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें