डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर्स नितिन और निखिल कामत ने वित्त वर्ष 2023 में 72-72 करोड़ का मेहनताना लिया। कंपनी मामलों के मंत्रालय से यह जानकारी मिली है। नितिन कामत की पत्नी और कंपनी की होलटाइम डायरेक्टर सीमा पाटिल को वित्त वर्ष 2023 के लिए मेहनताने के तौर पर कुल 36 करोड़ रुपये मिले। नितिन कामत कंपनी के CEO और MD हैं, जबकि निखिल कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हैं। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) वेणु माधव ने इसी अवधि में 15.4 करोड़ रुपये का मेहनताना लिया।
