शुक्रवार की बड़ी गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से खरीदारी आई है। MCX पर सोना 49 हजार रुपए के पार दिख रहा है। वहीं, चांदी 65 हजार रुपए  के ऊपर निकल गई है। अमेरिका में एक और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है।

डॉलर में रिकवरी से मेटल्स पर दबाव है। MCX मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी  फिसला है। निकेल और कॉपर करीब डेढ़-डेढ़ परसेंट टूटे हैं। एल्युमिनियम, जिंक और लेड में भी कमजोरी है।

उधर  ब्रेंट 56 डॉलर के नीचे फिसल गया है। कई दिनों की जोरदार तेजी के बाद क्रूड में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली है। लेकिन डिमांड में सुधार और OPEC+ की उत्पादन कटौती में सहमति से सपोर्ट मिल रहा है।
 
बर्फ फ्लू फैलने से एग्री कमोडिटी खासकर सोयाबीन और सोया मील पर दबाव देखने को मिल रहा है। बर्ड फ्लू फैलने से सोयाबीन की मांग घटी है। पॉल्ट्री सेक्टर से मांग घटने से दबाव बढ़ा है।  Edible Oil मांग घटने से भी सोयाबीन में दबाव है। सरसों और कपास खली में भी जोरदार गिरावट है। लेकिन हल्दी, जीरा और कैस्टर में खरीदारी है।
 

SMC Global की Vandana Bharti की निवेश सलाह

BUY JEERA JAN 12800 TGT 13050 SL 12875

SELL CPO JAN 986 TGT 976 SL 991

Angel Broking के प्रथमेश माल्या की निवेश सलाह

SELL GOLD FEB 49,300 SL 49,600 TGT 48,700

SELL SILVER MAR 65,300 SL 65,900 TGT 63,500

SELL COPPER JAN 615 SL 619 TARGET 608

BUY CRUDE OIL JAN 3760 SL 3700 TGT 3850


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।