कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड 59 प्रति बैरल डॉलर के पार निकल गया है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने और सप्लाई में तंगी की आशंका से क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं डॉलर में मजबूती से सोने की चमक फीकी पड़ी है।
क्रूड में जोरदार तेजी
क्रूड के लिए अक्टूबर के बाद सबसे शानदार हफ्ता रहा है। मजबूत US इकोनॉमी डाटा से इसको सपोर्ट मिला है। इकोनॉमी में तेज रिकवरी की उम्मीद बढ़ी है। वैक्सीनेशन में तेजी से सरकार का खर्च बढ़ रहा है।
US इनवेंट्री मार्च 2020 के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बिना प्रोडक्शन बदलाव OPEC+ की बैठक खत्म हुई है।
2021 में क्रूड में बढ़त
ब्रेंट: +14.3%
WTI : +16.7%
MCX क्रूड: 17.3%
सोना में कारोबार
सोना 2 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1800 डॉलर के नीचे फिसल गया है। एक रात में सोने में 2.3% की गिरावट हुई है। डॉलर में मजबूती से सोने की चमक फीकी पड़ी है। US ट्रेजरी यील्ड में भी मजबूती जारी है।
चांदी में कारोबार
कल की जोरदार गिरावट के बाद चांदी में खरीदारी देखने को मिल रही है। एक रात में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। इसी हफ्ते चांदी 30 डॉलर छूने के बाद से गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में मजबूती से चांदी पर भी दबाव बना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
