सोने में आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। MCX पर सोना 45 हजार के नीचे है। डॉलर में मजबूती औऱ बॉन्ड यील्ड में बढ़त से सोने पर दबाव है। चांदी में भी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। क्रूड कल की भारी गिरावट के बाद आज थोड़ा संभलता दिख रहा है। Long Unwinding कल क्रूड 7 फीसदी फिसला था। बढ़ती इंवेंट्री और यूरोप की डिमांड को लेकर चिंता बनी हुई है। मेटल्स में आज ज्यादातर कमजोरी है।
MCX पर चांदी 67,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर में मजबूती से चांदी की चमक फीकी पड़ी है।
MCX पर सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1730 डॉलर के पास है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने में दबाव है। इधर डॉलर में मजबूती से सोने में सुस्ती आई है।
कल की 7 फीसदी की गिरावट के बाद सुस्ती नजर आ रही है। क्रूड में कल सितंबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। Long Unwinding के चलते क्रूड फिसला है। US में इंवेंट्री बढ़ने से क्रूड पर दबाव बना हुआ है। US में लगातार चौथे हफ्ते इंवेंट्री बढ़ी है। यूरोप की डिमांड को लेकर चिंता है। IEA ने अनुमान जताया है कि 2023 तक डिमांड कोरोना-पूर्व स्तर पर नहीं आएगी। OPEC+ की सप्लाई कटौती से सहारा मिला है।
डॉलर में मजबूती से मेटल्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। विदेशी बाजारों में कमजोरी का असर मेटल्स में देखने को मिल रहा है।
SMC Comtrade के Vandana Bharti की निवेश सलाह
Sell jeera Apr 14720, tgt 14600, sl 14780
Sell cotton mar @21870, tgt 21700, sl 21950
MOFSL के Kishore Narne की निवेश सलाह
MCX GOLD APR BUY AT 44800 SL 44650 TGT 45050
MCX CRUDE OIL MAR SELL AT 4380 SL 4420 TGT 4280
MCX COPPER MAR SELL AT 674 SL 678 TGT 664
MCX ZINC MAR SELL AT 217 SL 218.50 TGT 214