गोल्ड के प्राइसेज में 4 दिनों की तेजी के बाद बड़ी गिरावट, सिल्वर पर भी प्रेशर

डॉलर में मजबूती आने और इक्विटी मार्केट में तेजी गोल्ड के प्राइसेज में गिरावट आने के बड़े कारण हैं

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में पिछले कुछ सेशन में तेजी के बाद बुधवार को गिरावट आई। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 0.55 प्रतिशत घटकर 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर फ्यूचर्स 0.7 प्रतिशत गिरकर 63,0751 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। गोल्ड का प्राइस मंगलवार को बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था जबकि सिल्वर में बढ़ोतरी हुई थी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर में मजबूती आने और अमेरिका में नए घरों की बिक्री बढ़ने की रिपोर्ट से MCX पर गोल्ड अक्टूबर फ्यूचर्स इंट्रा डे के दौरान गिर सकता है।

RBI ने NPCI के एकाधिकार को समाप्त करने वाला नया पेमेंट नेटवर्क प्लान टाला

MCX गोल्ड अक्टूबर फ्यूचर्स 47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 63,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट सकता है।

ट्रेडर्स अब शुक्रवार को होने वाले फेडरल रिजर्व के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं जिसमें राहत पैकेज को वापस लेने पर कोई जानकारी दी जा सकती है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट्स में डॉलर के बढ़ने के कारण कमी आई। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,796.03 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर का इतनी ही कमी के साथ 23.73 डॉलर प्रति औंस पर था।


डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 93.05 पर था। इससे अन्य करेंसी में गोल्ड रखने वालों के लिए आकर्षण कम हुआ है।

एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इनवेस्टर्स की कम दिलचलस्पी से भी गोल्ड के प्राइस पर असर पड़ा है। गोल्ड ETF से आउटफ्लो जारी है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि इक्विटी मार्केट में रिकवरी होने से गोल्ड में पिछले कुछ सेशन के दौरान आई तेजी बरकरार रहनी मुश्किल हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।