मजबूत ग्लोबल संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव में बढ़ोतरी के कारण भारत में भी आज सोना और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिली। सुबह 11 बजे 5 अप्रैल को डिलिवरी होने वाला वायदा सोना (Future Gold) 0.44% यानी 205 रुपये की तेजी के साथ 46,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। वहीं, 05 मार्च तो डिलिवरी वाली वायदा चांदी (Future Silver) 1.12% यानी 746 रुपये की तेजी के साथ 67,564 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।
बाजार विशेषज्ञों की कहना है कि शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें दबाव में रह सकती है। विशेषज्ञों ने इसे 46,400 के टारगेट पर खरीदारी करने की सलाह दी है। 4 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में आज तेजी देखने को मिली। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.58 डॉलर की तेजी के साथ 1,795.63 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं, चांदी का करोबार 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 26.30 डॉलर के स्तर पर हो रहा है। अमेरिकी सोना वायदा 0.4% की बढ़त के साथ 1,797.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-टेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रेस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.2% बढ़कर 1,159.84 टन हो गई।
कस्टम ड्यूटी में कटौती से सस्ती हुई ज्वैलरी
एक तरफ MCX पर जहां वायदा सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, वहीं देश के सर्राफा बाजारों में हाजिर सोने और सोने से बनी ज्वैलरी की कीमतों में 1400 रुपये तक की गिरावट आई है। आपको बता दें कि बजट 2021 में केंद्र सरकार ने कीमती घातुओं के आयाता शुल्क में कटौती करके इसे 7.5% कर दिया। इस वजह से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई मे आज 22 कैरेट सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 46,600 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1400 रुपये कम होकर 47,600 पर आ गई है। इसी तरह दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत में 400 रुपये की कमी आई है और यह प्रति 10 ग्राम 46,500 रुपये में मिल रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत 430 रुपये कम होकर 50,730 रुपये पर है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
