Petrol-Diesel Price: लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश भर में आज लागातर 8वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

अपडेटेड Jul 25, 2021 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement

Petrol-Diesel Price:  सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल—डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। इससे आम आदमी को राहत मिली हुई है। तेल के दाम 8 दिन से स्थिर हैं।

पिछले हफ्ते के शनिवार को पेट्रोल 29-30 पैसे की बढ़ोतरी कई गई थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति ली है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 102.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर हैं।


चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।