Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सप्ताह के अंत में नरमी का रूख है। इधर डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 दिन की शांति के बाद आज बदलाव कर दिया है। दिल्ली  में सोमवार को पेट्रोल 84.95 रुपये पर चला गया जो कि ऑल टाइम हाई है। इस दिन डीजल भी 75.13 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। आज दोनों तेल 25 पैसे महंगे हो गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 91.56 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जो कि अपने ऑल टाइम हाई ((All Time High) पर पहुंच गया है। इसके पहले 4 अक्टूबर 2018 को मुंबई में पेट्रोल 91.34 रुपये पर पहुंचा था।  

1 जनवरी से अब तक में पेट्रोल 1.24 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 1.26 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 5 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 18 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल कल के भाव 84.70 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 84.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यानी 25 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह डीजल कल के भाव 74.88 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 75.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यानी डीजल भी 25 पैसे महंगा हो गया है। 

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़कर 91.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 81.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 86.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 25 पैसे महंगा होकर 78.72 रुपये प्रति लीटर है। 

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 87.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 24 पैसे बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़कर 87.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 79.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।