Petrol-Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंगकंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कल शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ था।

दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक भारत मौजूदा समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल ने शतक बना दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, अनूपपुर, राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम पहले से 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गए थे। जबकि Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 105 रुपये रुपये प्रति लीटर पार हो गए हैं।

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कल दिल्ली में पेट्रोल के दाम 26 पैसे और डीजल के दाम 28 पैसे बढ़ गए थे। 2 मई से अब तक 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 3.57 रुपये प्रति लीटर डीजल 3.96 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 30 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 93.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ हुआ है। पेट्रोल के दाम 100.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.17 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के 93.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.74 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.65 रुपये प्रति लीटर हैं।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 97.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.99 रुपये प्रति लीटर हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 102.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.37 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 104.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.79 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 104.62 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर है। Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.26 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं औरसुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMSके जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर `भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।