Petrol Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी शांति बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया है। 29 दिन तक स्थिर रहने के बाद तेल के  दाम में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 10 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 74.38 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज भी बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में आज शांति है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.07 रुपये प्रति लीटर हैं।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के भाव 85.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 77.97 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम कल के भाव 86.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।