Petrol-Diesel Price:  डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा हो गया है। कल भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 29 और 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल 88.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.74 रुपये प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर हैं। देश भर में आज पेट्रोल के दाम 26 से 31 पैसे तक बढ़ गए हैं और डीजल के 36 पैसे से लेकर 44 पैसे तक बढ़े हैं।

इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल के दाम 95 रुपये के करीब पहुंच गए हैं। जो कि किसी भी मेट्रो शहर का सबसे अधिक रेट है। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम All Time High Price पर चले गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 4.63 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे ही डीजल 4.87 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 17 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 13 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पेट्रोल कल के भाव में 88.14 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.44 यानी 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल कल के भाव 78.38 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78.74 यानी 36 पैसे की छलांग लगा दी है।  

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के 29 पैसे बढ़कर 94.93  रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 38 पैसे बढ़कर 85.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम 29 पैसे बढ़कर 89.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 37 पैसे बढ़कर 82.33 रुपये प्रति लीटर हो गए।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़कर 90.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 44 पैसे बढ़कर 83.96 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।     

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 91.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 38 पैसे बढ़कर 83.47 रुपये प्रति लीटर हो गए। 

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।