Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, UP सरकार ने गन्ने की SAP में की बढ़ोतरी

Sugarcane Farmers: UP सरकार ने गन्ने की SAP में बढ़ोतरी की है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने नई दरों के अनुसार अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 6:02 PM
गन्ने के दाम में ₹30 प्रति क्विंटल तक की इस बढ़ोतरी से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

Sugarcane Farmers: UP सरकार ने गन्ने की SAP में बढ़ोतरी की है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने नई दरों के अनुसार अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं सामान्य प्रजाति का गन्ना भी 360 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है

गन्ने के दाम में ₹30 प्रति क्विंटल तक की इस बढ़ोतरी से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से किसानों की कमाई में इजाफा होगा और राज्य की चीनी मिलों को समय पर पेराई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब किसान संगठनों की ओर से गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग लगातार की जा रही थी। अब इस फैसले से किसानों को नई पेराई सीजन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में लगातार वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में गन्ने के मूल्य में कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को अब तक ₹2,90,225 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो वर्ष 2007 से 2017 के बीच सपा और बसपा सरकारों में किसानों को कुल मात्र ₹1,47,346 करोड़ का भुगतान हुआ था। इस प्रकार सरकार ने मात्र साढ़े आठ वर्षों में पिछली सरकारों के मुकाबले ₹1,42,879 करोड़ अधिक भुगतान कर नया इतिहास रचा है।

हरियाणा ने भी बढ़ाए थे दाम

उत्तर प्रदेश से पहले हरियाणा सरकार नने दीवाली के मौके पर राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी थी। हरियाणा सरकार ने शुरुआती किस्म (Early Variety) के गन्ने का रेट ₹400 से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल कर दिया था, जबकि देर से पकने वाली किस्म (Late Variety) का रेट ₹393 से बढ़ाकर ₹408 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।