Shell India: आज, 1 अप्रैल को प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। नायरा एनर्जी के बाद अब शेल इंडिया ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं। कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार रहने के कारण प्राइवेट कंपनियां अपना घाटा कम करने के लिए यह कदम उठा रही हैं। भारत अपनी जरूरत का 88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक युद्ध या संकट का असर यहां तुरंत दिखाई देता है।
