नेचुरल गैस की कीमतें घटने से इस साल फर्टिलाइजर सब्सिडी पर बचेंगे 60,000 करोड़ - अरुण सिंघल, फर्टिलाइजर सेक्रेटरी

फर्टिलाइजर सेक्रेटरी अनुज सिंघल ने कहा कि नेचुरल गैस कीमतें घटना काफी अहम है। इससे फर्टिलाइजर कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने को बढ़ावा मिलेगा। नेचुरस गैस कीमतें घटने से फर्टिलाइजर सब्सिडी में सरकार के 60 हजार करोड़ रुपये भी बचेंगे। पिछले वित्त वर्ष में यूरिया सब्सिडी पर सरकार के 1.60 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 3:19 PM
फर्टिलाइजर सेक्रेटरी अनुज सिंघल ने कहा कि हम फर्टिलाइजर इंपोर्ट पर किसी एक देश पर निर्भरता कम करने के लिए मोरक्को, जॉर्डन, ओमान से चर्चा कर रही है

किरीट पारिख कमिटी की सिफारिशें लागू होने के बाद फर्टिलाइजर शेयरों मे जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। लगातार चौथे दिन फर्टिलाइजर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। 4 दिनों में FACT 45% उछल गया। जबकि मद्रास फर्टिलाइजर 25% चढ़ गय। वहीं RCF, NFL में भी 15% तक की तेजी नजर आई है। CNBC आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में फर्टिलाइजर सचिव ने कहा कि गैस कीमतें घटने से इस साल सब्सिडी 60,000 करोड़ रुपये बचेंगे। फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ने CNBC आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय से खास बातचीत में कहा कि इससे सरकार की सब्सिडी में कमी आयेगी।

फर्टिलाइजर सेक्रेटरी अरुण सिंघल ने आगे कहा कि नेचुरल गैस कीमतें घटना काफी अहम है। इससे फर्टिलाइजर पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी में कमी आएगी। इसके साथ ही फर्टिलाइजर कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नेचुरस गैस कीमतें घटने से फर्टिलाइजर सब्सिडी में सरकार के 60 हजार करोड़ रुपये बचेंगे।

Campus Activewear के शेयर में 5% का उछाल, हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने से स्टॉक में आई तेजी


उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर उत्पादन में नेचुरल गैस अहम होता है। नैचुरल गैस कीमतें घटने से लागत में कमी आएगी। पिछले वित्त वर्ष (FY23) में यूरिया सब्सिडी पर सरकार के 1.60 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे। गैस कीमतें घटने से अबकी बार इस वित्तीय साल में सब्सिडी पर सरकार के 60,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि DAP और MOP कीमतें घटने से भी सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार फर्टिलाइजर पर आयात निर्भरता कम करने का विचार कर रही है। हम फर्टिलाइजर इंपोर्ट पर किसी एक देश पर निर्भरता कम करेंगे। सरकार फर्टिलाइजर का इंपोर्ट करने के लिए मोरक्को, जॉर्डन, ओमान से चर्चा कर रही है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।