Campus Activewear के शेयर में 5% का उछाल, हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने से स्टॉक में आई तेजी

Campus Activewear के शेयरों में 13 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत का उछाल आया। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में Marico से कंपनी द्वारा जमीन और एक बिल्डिंग का खरीदने के बाद शेयर में तेजी आई है। कंपनी का कहना ​​है कि इस अधिग्रहण से सेमी-फिनिश्ड गुड्स का निर्माण और फुटवियर की एसेंबलिंग की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 2:16 PM
Campus Activewear के शेयर ने इस समाचार पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखाया। सुबह 9.53 बजे इसके शेयर NSE पर 3.55 प्रतिशत बढ़कर 342.55 रुपये पर पहुंच गये
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फुटवियर बनाने वाली दिग्गज कंपनी कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) के शेयरों ने आज यानी कि 13 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत की छलांग लगाई। कंपनी द्वारा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब (Himachal Pradesh's Paonta Sahib) में मैरिको (Marico) से जमीन और एक बिल्डिंग का खरीदने के बाद आज शेयर में तेजी आई। ये जमीन 30 बीघा 9 बिस्वा है। इसका अधिग्रहण 16.70 करोड़ रुपये में किया गया। कंपनी का मानना ​​है कि इस अधिग्रहण से सेमी-फिनिश्ड गुड्स की मैन्युफैक्चरिंग और फुटवियर की एसेंबलिंग क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    इस समाचार पर फुटवियर कंपनी के शेयरों ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखाया है। आज सुबह 9.53 बजे कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर 3.55 प्रतिशत बढ़कर 342.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

    आज फुटवियर कंपनी के नौ लाख शेयरों की एक्सचेंजों में खरीद-फरोख्त हुई। जबकि एक हफ्ते के डेली कारोबार में चार लाख शेयरों का औसत देखने को मिला था।


    कैंपस ऐक्टिववियर (Campus Activewear) की सालाना क्षमता 108 लाख जोड़ी सोल बनाने की है। कंपनी की क्षमता 42 लाख जोड़ी अपर के साथ-साथ 348 लाख जोड़ी जूतों की असेंबली लाइन बनाने की है।

    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी

    अपनी क्षमता को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने अगले 18 महीनों में 72 लाख जोड़ी सोल, 36 लाख जोड़ी अपर और 36 लाख जोड़ी जूतों के लिए एक असेंबली लाइन की अतिरिक्त क्षमता का प्रस्ताव किया है।

    कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "कंपनी की क्षमता विस्तार का उद्देश्य बिजनेस ग्रोथ हासिल करना और बैकवर्ड इंटीग्रेशन को बढ़ाना है।"

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।