आज बाजार में ठहराव दिख रहा है। 8 दिनों की जोरदार तेजी के बाद आज बाजार सुस्ताने के मूड में दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बैंक और मिडकैप शेयरों में रौनक दिख रही है। वहीं अनुमान से खराब रहे TCS के चौथी तिमाही नतीजे की वजह से IT सेक्टर का सेंटिमेंट बिगड़ा हुआ नजर आया। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए शुभम अग्रवाल ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आईसीआईसीआई बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने मेट्रोपोलिस हेल्थ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पूनावाला फिनकॉर्प पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors
शुभम अग्रवाल ने Tata Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 470 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने ICICI BANK पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ICICI BANK में 894 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 912 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 881 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Metropolis Health
आशीष बहेती ने Metropolis Health पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Metropolis Health में 1310 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1335/1345 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1290 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Poonawala Fincorp
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Poonawala Fincorp का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Poonawala Fincorp के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 294 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 400 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )