किरीट पारिख कमिटी की सिफारिशें लागू होने के बाद फर्टिलाइजर शेयरों मे जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। लगातार चौथे दिन फर्टिलाइजर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। 4 दिनों में FACT 45% उछल गया। जबकि मद्रास फर्टिलाइजर 25% चढ़ गय। वहीं RCF, NFL में भी 15% तक की तेजी नजर आई है। CNBC आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में फर्टिलाइजर सचिव ने कहा कि गैस कीमतें घटने से इस साल सब्सिडी 60,000 करोड़ रुपये बचेंगे। फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ने CNBC आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय से खास बातचीत में कहा कि इससे सरकार की सब्सिडी में कमी आयेगी।
