LPG Price Today: गैस सिलेंडर खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, आपके शहर में क्या है कीमत?

LPG Price Today: महंगाई के इस दौर में हर सुबह किसी न किसी चीज के बढ़े हुए दाम लोगों को झटका दे रहे हैं। कभी सोना-चांदी महंगा हो जाता है तो कभी पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतें बढ़ जाती हैं। हालांकि, आज 28 मई 2026 को LPG की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

अपडेटेड May 28, 2026 पर 8:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गैस सिलेंडर खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, आपके शहर में क्या है कीमत?

LPG Price Today: महंगाई के इस दौर में हर सुबह किसी न किसी चीज के बढ़े हुए दाम लोगों को झटका दे रहे हैं। कभी सोना-चांदी महंगा हो जाता है तो कभी पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतें बढ़ जाती हैं। हालांकि, आज 28 मई 2026, गुरुवार को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर फिलहाल 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये बनी हुई है। अगर आप भी आज गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो यहां घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की लेटेस्ट रेट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

28 मई को प्रमुख शहरों में LPG के दाम

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹3,071.50
कोलकाता ₹939.00 ₹3,202.00
मुंबई ₹912.50 ₹3,024.00
चेन्नई ₹928.50 ₹3,237.00
गुरुग्राम ₹921.50 ₹3,088.00
नोएडा ₹910.50 ₹3,071.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹3,152.00
भुवनेश्वर ₹939.00 ₹3,238.00
चंडीगढ़ ₹922.50 ₹3,092.50
हैदराबाद ₹965.00 ₹3,315.00
जयपुर ₹916.50 ₹3,099.00
लखनऊ ₹950.50 ₹3,194.00
पटना ₹1,002.50 ₹3,346.50
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹3,106.00


क्या गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ेंगी?

फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भी वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है।

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस महंगे होते रहे या सप्लाई प्रभावित हुई, तो आने वाले महीनों, खासकर जून 2026 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना बदला भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।