ब्रेंट का भाव 88 डॉलर के ऊपर बरकरार, MCX पर क्रूड 5 हफ्तों में 17% से ज्यादा चढ़ा, जानिए रबर की कीमतों में क्यों आई तेजी

क्रूड के भाव 7 सालों की ऊंचाई के करीब बरकरार है। ब्रेंट में 88 डॉलर के ऊपर करोबार हो रहा है। 19 जनवरी को ब्रेंट ने 89.17 डॉलर का स्तर छुआ था।

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 12:44 PM
कच्चे तेल की तेजी पर नजर डालें तो सप्लाई में कमी के कारण क्रूड की कीमतों में तेजी बरकार है।

Commodity Market Today: क्रूड की कीमतें लगातार 88 डॉलर के पार बनी हुई हैं। रबर और कोयले की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। हलांकि NCDEX पर मक्के की कीमतों में करीब 3.50% की गिरावट दिख रही है। वहीं सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी की खबर से COMEX पर सोने के भाव 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए है। आइए विस्तार से डालते हैं इन कमोडिटीज में हो रहे एक्शन पर एक नजर।

चमका सोना-चमकी चांदी

सोने- चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर सोना 1840 डॉलर के पार निकला है। सोने ने $1,844.25 का स्तर छुआ है। लगातार दूसरे दिन COMEX पर सोना $1840 के पार किया है। 2 महीने की ऊंचाई पर सोने के भाव पहुंचा है जबकि कॉमेक्स पर सोना 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं एमसीएक्स पर सोना 48300 के ऊपर निकला है। MCX पर सोने में 5 दिनों से दाम चढ़ रहे हैं। MCX पर सोना लगातार तीसरे दिन 48000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। जनवरी में पहली बार MCX पर सोने 48300 के ऊपर खुला है। बता दें कि 2 हफ्तों में MCX पर सोना करीब 2% चढ़ा है


वहीं कॉमेक्स पर चांदी का भाव भी चढ़ा है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव $24 के ऊपर निकला है। कॉमेक्स पर 2 हफ्तों में चांदी का भाव करीब 8 फीसदी चढ़ा है। MCX पर भी चांदी का भाव 64500 के ऊपर निकला है। एमसीएक्स पर जनवरी में पहली बार चांदी का भाव 64500 के ऊपर खुला है।

क्यों बढ़ी सोने-चांदी की चमक?

सोने -चांदी में तेजी के कारण पर नजर डालें तो US 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में मजबूती से सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। महंगाई के खिलाफ हेजिंग बढ़ने से भी सोने में तेजी आई है। मार्च में US FED के दरें बढ़ाने का अनुमान है। US FED की बैठक 25-26 जनवरी को होगी। निवेशकों की FED की बैठक के मिनट्स पर नजर है। क्रूड की बढ़ती कीमतों से सभी देशों में महंगाई बढ़ी है। क्रूड की बढ़ती कीमतों से सभी देशों में महंगाई बढ़ी है। US में 40 सालों की ऊंचाई महंगाई पर है। UK में महंगाई 30 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है।

Gold Prices Today: जिओपॉलिटिकल टेंशन के चलते पीली धातु में बढ़ी खरीदारी, 48,550-48,800 रुपये पर है रेजिस्टैंस

ब्रेंट का 88 डॉलर के ऊपर बरकरार

क्रूड के भाव 7 सालों की ऊंचाई के करीब बरकरार है। ब्रेंट में 88 डॉलर के ऊपर करोबार हो रहा है। 19 जनवरी को ब्रेंट ने 89.17 डॉलर का स्तर छुआ था। WTI का भाव भी $85 के ऊपर निकला है। 19 जनवरी को WIT ने $87.91 का हाई लगाया था। 19 जनवरी को पहली बार WTI $86 के ऊपर खुला था। WTI में लगातार 5वें हफ्ते तेजी, 19% से ज्यादा दाम चढ़े है। MCX पर भी क्रूड का भाव `6400 के करीब पहुंचा है। MCX पर क्रूड 5 हफ्तों में 17% से ज्यादा चढ़ा है।

क्यों जारी है तेजी?

कच्चे तेल की तेजी पर नजर डालें तो सप्लाई में कमी के कारण क्रूड की कीमतों में तेजी बरकार है। IEA का कहना है कि 2022 में क्रूड की मांग और बढ़ेगी। वहीं मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से भी कीमतों में तेजी आई है। OPEC+ देश तय लक्ष्य के मुताबिक उत्पादन नहीं कर रहे हैं। लीबिया, UAE में क्रूड का उत्पादन घटा है। कजाकिस्तान और नॉर्थ डकोटा में भी घटा उत्पादन है। रूस और यूक्रेन की बीच तनाव से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है।

क्रूड पर IEA का बयान

क्रूड की तेजी पर IEA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ओमिक्रॉन का क्रूड की मांग पर असर नहीं हुआ और 2022 में क्रूड की मांग और बढ़ेगी। जल्द ही सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। US, कनाडा, ब्राजील उत्पादन बढ़ाएगे। UAE, रूस भी उत्पादन में तेजी होगा।

चढ़े रबर के भाव

इंटरनेशनल मार्केट में रबर की कीमतों में तेजी की वजह से इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। रबर के भाव 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे है। ऑटो इंडस्ट्री में मांग बढ़ने से रबर के दाम चढ़े है। ऑटो इंडस्ट्री में मांग बढ़ने से रबर के दाम चढ़े है। चीन में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों से पहले इंपोर्ट बढ़ा है। उत्पादन घटने से भी कीमतों में तेजी आई है। उत्पादक देशों में मजदूरों की कमी होने से उत्पादन घटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।