Commodity Market Today: क्रूड की कीमतें लगातार 88 डॉलर के पार बनी हुई हैं। रबर और कोयले की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। हलांकि NCDEX पर मक्के की कीमतों में करीब 3.50% की गिरावट दिख रही है। वहीं सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी की खबर से COMEX पर सोने के भाव 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए है। आइए विस्तार से डालते हैं इन कमोडिटीज में हो रहे एक्शन पर एक नजर।
