LPG Price Today: 29 जुलाई को कितना बढ़ा घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भले ही फिलहाल कुछ कम हुआ है, लेकिन इसका असर अभी भी वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ने की आशंका है।

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 9:10 AM
29 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमतें अपडेट

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भले ही फिलहाल कुछ कम हुआ है, लेकिन इसका असर अभी भी वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ने की आशंका है, जिससे भारत में LPG की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर आने वाले दिनों में सप्लाई चेन में ज्यादा बाधा आती है, तो इसका असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ सकता है।

LPG की सप्लाई पर बढ़ी चिंता

भू-राजनीतिक तनाव का असर अब LPG की सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। शिपिंग डेटा कंपनी Kpler के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या काफी कम हो गई है। यहां अब रोजाना 10 से भी कम कमोडिटी जहाज गुजर रहे हैं। वहीं, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से भी जहाजों की आवाजाही में कमी दर्ज की गई है। लाल सागर के इस रूट पर हूती विद्रोहियों के हमलों और सुरक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अभी तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। इससे ग्लोबल लेवल पर तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है


रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से सिर्फ 11 कमोडिटी जहाज गुजरे। वहीं, वीकेंड के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से हर दिन 10 से भी कम कमोडिटी जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई।

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कितनी है आज कीमत?

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली ₹942.00 ₹2,930.00
मुंबई ₹941.50 ₹2,885.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3,081.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3,106.00
बेंगलुरु ₹945.50 ₹3,021.00
हैदराबाद ₹995.50 ₹3,191.00
जयपुर ₹956.50 ₹2,957.50
नोएडा ₹939.50 ₹2,930.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,954.50
गुरुग्राम ₹950.50 ₹2,947.50

कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम

1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था।

कहां चेक करें अपने शहर का रेट?

वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की  वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू, देखें आपके शहर में क्या है भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।