Cabinet Meeting: किसानों को दिवाली का तोहफा! गेहूं सहित इन 6 रबी फसलों की MSP 9% तक बढ़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मसूर की MSP में 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सरसों की MSP में 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी का फैसला किया गया है

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों की MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है।

कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। आज इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मोदी कैबिनेट की बैठक में आज रबी फसलों के MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों की MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। रबी फसलों के MSP में 3 से 9 फीसदी तक की बढ़त को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार गेंहू और दालों सहित 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करती है। इन 6 फसलों में गेहूं ,चना, मसूर, सरसों जैसी फसलें शामिल है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दलहन (मसूर) के एमएसपी में 500 रुपये प्रति क्विंटल की पूर्ण उच्चतम वृद्धि को मंजूरी दी गई है।

बता दें कि MSP कमेटी ने रबी की 6 फसलों के लिए 9 फीसदी तक की MSP बढ़ाने की सिफारिश की थी। इसके बाद कृषि मंत्रालय ने भी इन फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की सिफारिश की और केंद्रीय कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने गेहूं, मसूर, जौ और चना समेत रबी की अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है।  केंद्र सरकार ने मसूर की MSP में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही सरसों का समर्थन मूल्य भी 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। सूरजमुखी पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गेहूं की MSP में 110 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जबकि Barley का MSP 100 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Commodity Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट , US में 1 रात में 7% टूटा नेचुरल गैस का दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।