मेहसाणा मंडी में कैस्टर किसानों की लगी लॉटरी, अजवाइन के भी भाव बढ़े

3 सितंबर बुधवार को मेहसाणा के मार्केट में करीब 564 बोरी कैस्टर आए हैं। पिछले कुछ सप्ताह से कैस्टर की कीमतों में तेजी बनी हुई है

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
गुजरात के इस मंडी में इस समय किसान अपनी उपज बेचकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

गुजरात में कैस्टर, कपास और किशमिश की खेती सबसे ज्यादा होती है। यही वजह है कि मेहसाणा के मार्केट में बड़ी संख्या में किसान अपना माल बेचने आते हैं। यहां सबसे ज्यादा सप्लाई कैस्टर की होती है। फिलहाल कैस्टर की कीमतों में अच्छी तेजी देखी जा रही है जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। मेहसाणा के मार्केट में कैस्टर का हाइएस्ट प्राइश 1310 रुपए प्रति मन और सबसे कम भाव 1275 रुपए प्रति मन चल रहा है। गुजरात में एक मन में 20 किलो होते हैं।

3 सितंबर बुधवार को मेहसाणा के मार्केट में करीब 564 बोरी कैस्टर आए हैं। पिछले कुछ सप्ताह से कैस्टर की कीमतों में तेजी बनी हुई है। उत्तर गुजरात में कपास, कैस्टर, गेहूं और बाजरा जैसी फसल बड़ी मात्रा में उगाई जाती है।

आज मेहसाणा के मार्केट में 564 बोरी कैस्टर की सप्लाई हुई है। इसका भाव 1275 रुपए से लेकर 1310 रुपए प्रति मन रहा है।


अजवाइन की कीमतों में इजाफा

मेहसाणा के मार्केट में पिछले कुछ दिनों से अजवाइन के भाव में तेजी आई है। इसकी वजह से किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। मंडी में बाजरे की कीमत 466 रुपए प्रति मन चल रहा है।

कहां होता है कैस्टर का इस्तेमाल?

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि कैस्टर ऑयल को कब्ज दूर करने का नेचुरल प्रोडक्ट माना जाता है। त्वचा की देखभाल में भी कैस्टर तेल बहुत फायदेमंद है। इसका तेल काफी गाढ़ा होता है जो त्वचा को बहुत अच्छी तरह मॉइश्चराइज करती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सनबर्न, फंगल इंफेक्शंस और पिंपल्स को कम करते हैं।

बालों के लिए भी कैस्टर ऑयल रामबाण है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बाल झड़ने से बचाता है। इसे नारियल या बादाम तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प में लगाने से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। कैस्टर तेल गठिया और मांसपेशियों के दर्द में राहत देने में मदद करता है। इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव सूजन को कम करता है। यह जख्म और कट्स को जल्दी भरने में भी सहायक होता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 03, 2025 5:09 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।