LPG Price Today: देशभर में आज यानी 11 जून को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ाए थे, जिसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। चलिए जानते हैं आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर कीमतें क्या हैं?
आम लोगों के बजट पर पड़ा असर
मार्च और जून में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर सिधा पड़ा है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से होटल और रेस्टोरेंट का खर्च भी बढ़ा है, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
क्यों बढ़ें गैस सिलेंडर के दाम?
सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती लागत के कारण घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े। जून में घरेलू सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अभी भी 300 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में दिल्ली में उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर करीब 642 रुपये में मिल रहा है।
कैसे चेक करें अपने शहर का रेट
LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें Indian Oil, Bharat Gas और HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती हैं। बता दें कि तेल कंपनियां समय-समय पर कीमतों की समीक्षा करती हैं और नई दरें जारी करती हैं।