LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर भरवाने से पहले जान लें रेट, दिल्ली से पटना तक क्या है LPG की कीमत

LPG Cylinder Price Today: LPG कीमतों को लेकर चिंताएं भारतीय परिवारों पर असर डाल रही हैं। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई, यानी इसमें 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी थी।

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 9:39 AM
आपके शहर में कितना है गैस सिलेंडर का रेट? देखें नई कीमतें

LPG Cylinder Price Today: अगर आप आज गैस सिलेंडर भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। क्योंकि सोमवार को देशभर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल गैस के दाम स्थिर रखने का फैसला लिया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत आज भी 942 रुपये बनी हुई है। हाल ही में सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद नए रेट लागू हो चुके हैं।

हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इसकी वजह स्थानीय टैक्स (VAT) और माल ढुलाई (Transportation) पर आने वाला खर्च है।

आपके शहर में क्या है LPG सिलेंडर की कीमत

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली ₹942.00 ₹3113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3067.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3256.00
चेन्नई ₹957.50 ₹3283.00
जयपुर ₹945.50 ₹3141.00
नोएडा/गाजियाबाद ₹939.50 ₹3113.50
पटना ₹1031.50 ₹3400.50
शिलॉन्ग ₹1009.00 ₹3378.50
श्रीनगर ₹1058.00 ₹3420.00


क्यों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम?

सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत और तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ रहे वित्तीय दबाव के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ऐसे चेक करें LPG के ताजा रेट

LPG सिलेंडर की कीमतें आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को अपडेट की जाती हैं। उपभोक्ता अपने शहर का ताजा रेट आसानी से इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सिलेंडर की मौजूदा कीमत, बुकिंग और अन्य सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।