CNG PNG Price Hike: CNG 3.50 रुपए, तो PNG 1.50 रुपए महंगी, आधी रात से लागू होंगी नई कीमत

CNG PNG Price Hike: अक्टूबर से MGL का कीमतें बढ़ाने का यह दूसरा मौका है। केंद्र ने अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू स्तर पर बनने वाली गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
CNG PNG Price Hike: CNG 3.50 रुपए, तो PNG 1.50 रुपए महंगी

CNG PNG Price Hike: सरकारी नियंत्रण वाली गैस सप्लायर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शुक्रवार को एक बार फिर CNG और पाइप के जरिए सप्लाई वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी (Price Hike) कर दी। अक्टूबर से MGL का कीमतें बढ़ाने का यह दूसरा मौका है। केंद्र ने अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू स्तर पर बनने वाली गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। इसके पहले अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे।

एक अप्रैल को गाड़ियों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली CNG के दाम 60 रुपए प्रति किलो था, जबकि घरेलू रसोई गैस PNG 36 रुपये प्रति घन मीटर के भाव पर थी।

सिर्फ 95 रुपये रोजाना के प्रीमियम में मिलेंगे 14 लाख रुपये, इस सरकारी स्कीम में है कमाई का अच्छा मौका

गैस की कीमतों में आई तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने के असर को कम करने के लिए MGL ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं।


अब CNG 3.50 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 89.50 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू PNG 1.50 रुपए महंगी होकर 54 रुपए प्रति घन मीटर हो गई है। नई कीमत आधी रात से लागू हो जाएंगी।

नियंत्रित कीमत वाली गैस की कम सप्लाई को देखते हुए MGL ने कहा कि सप्लाई 10 प्रतिशत तक घट गई है, जिससे उसे मांग बनी रहने के कारण ऊंची कीमतों पर गैस खरीदनी पड़ रही है।

MGL ने दावा किया कीमत बढ़ने के बावजूद महानगरों में CNG अब भी पेट्रोल से करीब 42 प्रतिशत सस्ती है, जबकि PNG के दाम LPG से करीब आठ प्रतिशत कम हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।