Commodity call : डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की उम्मीद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण सोमवार को MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल, एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,088 रुपये या 0.88% की गिरावट के साथ 1,22,363 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि, एमसीएक्स चांदी 1,130 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 1,46,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा है।
