Commodity Cornor: घरेलू, इंटरनेशनल बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी आई। MCX पर चांदी 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंची। चांदी का भाव 2.32 लाख के पार निकला। MCX पर सोने का भाव `1.44 लाख के पार निकला। COMEX पर सोने का भाव $4000 के पार निकला जबकि COMEX पर चांदी का भाव $60 के पार निकला। सोने में 8 महीनों के निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली।
सोने चांदी में तेजी के कारण
अमेरिकी फेड के चेयरमैन केविन वार्श के बयान से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला।
सोने चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने 3 फीसदी और चांदी 10 फीसदी चढ़ी है जबकि 1 महीने में सोना 3 फीसदी टूटा है जबकि चांदी 13 फीसदी गिरा। वहीं 3 महीने में सोने में 6 फीसदी और चांदी 5 फीसदी टूटी है।
फेड चेयरमैन केविन वार्श ने ECB सिंपोजियम में कहा कि अमेरिका में महंगाई दर अब भी ज्यादा है। महंगाई बढ़ने का खतरा पहले से कम हुआ। मुख्य लक्ष्य US में कीमतों को स्थिर रखना। उन्होंने कहा कि महंगाई दर 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी फेड अपनी स्वतंत्रता बनाए रखेगा।
इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े चीनी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट में चीनी के दाम चढ़े। चीनी के दाम डेढ़ महीने की ऊंचाई पर पहुंचे। चीनी का भाव $15/Lbs के पार निकला। एक हफ्ते में कीमतों में 7% की तेजी आई। उत्पादन घटने की चिंताओं से आई तेजी। एल-नीनो से मौसम को लेकर चिंता बढ़ी।फसल पर असर पड़ने की आशंका बढ़ी। थाईलैंड में सूखे की स्थिति बनी हुई है। भारत में जून 12 साल का सबसे सूखा रहा। जुलाई में भी कम बारिश की आशंका है। उत्पादन 30-80 लाख टन तक घट सकता है।
भारत से चीनी का एक्सपोर्ट नहीं हो रहा है। 30 सितंबर तक चीनी एक्सपोर्ट पर रोक लगा। ब्राजील में बारिश के कारण कटाई में देरी है। ब्राजील में चीनी का उत्पादन कमजोर रहा। सेंटर-साउथ क्षेत्र में उत्पादन 2% घटा। उत्पादन 2% घटकर 68.4 लाख टन रहा। सप्लाई को लेकर चिंता से सपोर्ट मिल रहा। इंटरनेशनल मार्केट में चीनी 1 हफ्ते में 7 फीसदी और 1 महीने में 6 फीसदी चढ़ा है।
इंटरनेशनल मार्केट में फिसला क्रूड
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड फिसला। 4 महीनों के नीचे कच्चा तेल फिसला। ब्रेंट का भाव 71 डॉलर के नीचे फिसला। एक महीने में ब्रेंट क्रूड 27% गिरा। WTI में भी $68 के नीचे कारोबार कर रहा है। US-ईरान की बातचीत से गिरावट आई। 1 हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें 2 फीसदी गिरी जबकि 1 महीने में इसमें 26 फीसदी, 3 महीने में 33 फीसदी की गिरावट आई।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।