Commodity Market: युवाओं की पसंद बना डायमंड, क्या यह देगा सोने-चांदी को टक्कर

Commodity Market: लोगों में डायमंड के प्रति रुझान बढ़ रहा है। डायमंड में 58% वैल्यू सोने की हो रही है। कम बजट वाले डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। हॉलमार्क, सर्टिफिकेशन के कारण भरोसा बढ़ा है

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
डेढ़ साल पहले सोना 78000 का था। इस साल जनवरी में सोना 1.90 तक पहुंचा।

Gold-Silver Price: जनवरी की तेज वौलेटिलिटी और ऑल टाइम हाई के बाद फरवरी में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। साथ ही कीमतों में बहुत बड़ी गैप को कम होता भी देखा है। जनवरी में सोने-चांदी के ETF में रिकॉर्ड खरीदारी हुई। प्रेशर्स मेटल में फाइनेंशियलाइजेशन आता दिखा। 2025 ने हमें दिखाया कि इन्वेस्टमेंट ने ज्वेलरी को जोरदार टक्कर दिया। अब हम ऐसे समय में आ गए है जहां फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। अक्षय तृतीया, गुढ़ीपाडवा, वुमन डे ये सभी ऐसे ओकेजन है जहां हम आम तौर पर सोने-चांदी में खरीदारी आते देखते है।

ऐसे में भारतीय बाजार कैसे नजर आ सकते है और क्या कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। आइए जानते है क्या कहते है बाजार एक्सपर्ट।

 


आगे भी सोने में तेजी की ही उम्मीद कायम

वामन हरि पेठे के पार्टनर आशीष पेठे ने कहा कि जनवरी में कीमतों में काफी उतार चढ़ाव था। दाम में उतार चढ़ाव होने पर लोग डर जाते हैं। कीमतों में गिरावट आने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। स्थिरता आने पर खरीद और बढ़ने की उम्मीद है। सोने में तेजी पर निवेश मांग काफी बढ़ी है। 30-35% तक निवेश मांग पहुंच चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि डेढ़ साल पहले सोना 78000 का था। इस साल जनवरी में सोना 1.90 तक पहुंचा। अब भाव 1.50 लाख तक गिर गए हैं। सोने के दाम पिछले साल से अब भी दो गुने हैं। आगे भी सोने में तेजी की ही उम्मीद कायम है। कीमतों में काफी उतार चढ़ाव दिख सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों का सोने की तरफ देखने का नजरिया बदला है। सोने को निवेश के इंस्ट्रूमेंट के तौर पर भी देख रहे हैं। महिलाओं में सोने के प्रति रुझान बढ़ रहा है। महिलाएं भी सोने में निवेश का रुझान बढ़ा है।

कम बजट वाले डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी 

काशी ज्वेलर्स के मैनेजिंग पार्टनर श्रेयांश कपूर ने कहा कि जनवरी में सोने के दाम काफी तेजी से बढ़े थे। दाम बढ़ने से लोगों तनाव में आ गए थे। लोग मान रहे थे कि सोने का भाव `1.90 के भी पार निकल जाएगा। दाम गिरने से शादियों की खरीद अभी थोड़ी घटी है। लोग सोने के दाम गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

जियो पॉलिटिकल हालात पर बाजार की नजर है। आगे भी सोने में तेजी की ही उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का होगा।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों में डायमंड के प्रति रुझान बढ़ रहा है। डायमंड में 58% वैल्यू सोने की हो रही है। कम बजट वाले डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। हॉलमार्क, सर्टिफिकेशन के कारण भरोसा बढ़ा है। नैचुरल डायमंड के प्रति रुझान बढ़ रहा है। बड़े से लेकर छोटे डायमंड की मांग दिख रही है।

यूनिक चेन्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संयम मेहरा ने कहा कि सोने का भाव बजट के बाद 1.30 तक गिरा है । अब दाम दोबारा 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं। कीमतों में उतार चढ़ाव घटा है, बिक्री बढ़ी। हो सकता है सोने का भाव 5% गिर सकता है। सोने का भाव 1.95 लाख तक भी पहुंच सकता है। दाम चढ़ने से 18 कैरेट के गहनों की बिक्री बढ़ी। हल्के गहनों के बिक्री भी काफी ज्यादा बढ़ी है। गिफ्टिंग के लिए 9 कैरेट की मांग बढ़ी है। ज्वेलर्स भी 9 कैरेट के गहने ज्यादा रख रहे हैं। 25000-30000 की रेंज में गहने ज्यादा बिक रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ईयरिंग के साथ 4, 8, 10 ग्राम के पेंडेंट दे रहे हैं। लोगों को नए और हेवी लुक वाले ज्यादा पसंद आ रहे हैं। लोग बजट के साथ खरीदारी कर रही हैं। फरवरी में दाम गिरने से खरीदारी बढ़ी है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।