Commodity Market: NCDEX वायदा में खराब हल्दी मिलने की वजह से विरोध जारी है। यहीं कारण है कि कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। सांगली कृषि उपज बाजार समिति ने कड़ा विरोध किया है। हल्दी व्यापारी संघ और किसानों ने जांच की मांग की है । सांगली हल्दी बाजार 19 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन बंद किया। NCDEX पर खराब गुणवता की हल्दी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
क्यों बढ़ रही है चने की कीमतें?
त्योहारी डिमांड के चलते चने की कीमतों में तेजी आई है। नवरात्र, दशहरा, दिवाली में चना दाल, बेसन की मांग बढ़ जाती है। चने की सप्लाई में फिलहाल कमी दिख रही है। मंडियों में इस समय नई फसल की आवक सीमित है। व्यापारी और मिलें त्योहारों से पहले स्टॉक जमा कर लेते हैं। NAFED और सरकारी एजेंसियां बफर स्टॉक बनाने में लगी है। म्यांमार और अफ्रीका से आयात महंगा हुआ। बेसन और स्नैक्स बनाने वाली इंडस्ट्री का पीक सीजन है। बारिश में ट्रांसपोर्ट खर्चा बढ़ने से कीमत पर असर पड़ा है। वायदा भाव में तेजी का असर स्पॉट मार्केट में दिख रहा है।
जोश में जीरा
NCDEX वायदा में जीरे का स्टॉक 3326 टन रहा है जबकि NCDEX वायदा में जीरे का स्टॉकपहले 7000 टन तक था। इस महीने की 117 टन एक्सपायरी में से अब तक 1104 टन की डिलीवरी हुई। अगले महीने की 1618 टन एक्सपायरी में भी काफी माल उठा है। लंबे समय से NCDEX पर सीलिंग प्रेशर दिखने के बावजूद हाजिर में कीमतें नहीं गिरीं। 5000–8000 बोरी आवक होने से ज्यादा दबाव नहीं है। 1 हफ्ते में हाजिर बाजार में 100–125/20 किलो की तेजी आई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।