Commodity Market: US-ईरान तनाव से तैश में आया नेचुरल गैस, क्या $100 का होगा क्रूड?

Commodity Market: अमेरिका और ईरान की जंग आज छठे दिन भी जारी है और इसका असर कमोडिटी कीमतों में पर दिखाई भी देने लगा है। कच्चा तेल 100 डॉलर की तरफ बड़ रहा है, तो नैचुरल गैस भी तैश मे है। US में गैस वायदा $3/MMBtu तक पहुंचा

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
नेचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यूएस में नेचुरल गैस की कीमतों में 6 फीसदी की तेजी आई है जबकि 1 महीने में इसमें 13 फीसदी का दबाव दिखा।

Commodity Market: अमेरिका और ईरान की जंग आज छठे दिन भी जारी है और इसका असर कमोडिटी कीमतों में पर दिखाई भी देने लगा है। कच्चा तेल 100 डॉलर की तरफ बड़ रहा है, तो नैचुरल गैस भी तैश मे है। US में गैस वायदा $3/MMBtu तक पहुंचा। कतर ने LNG प्लांट को फिलहाल बंद किया। US-ईरान के मद्देनजर उत्पादन बंद किया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से सप्लाई गिरी।

नेचुरल गैस की चाल 

नेचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यूएस में नेचुरल गैस की कीमतों में 6 फीसदी की तेजी आई है जबकि 1 महीने में इसमें 13 फीसदी का दबाव दिखा। वहीं यूरोप में 1 हफ्ते में नेचुरल गैस में 61 फीसदी, ब्रिटेन में 71 फीसदी और एमसीएक्स पर 64 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।


इसी तरह 1 महीने में यूरोप में नेचुरल गैस की कीमतों में 48 फीसदी, ब्रिटेन में 58फीसदी और एमसीएक्स पर 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

क्रूड ने पकड़ी रफ्तार

US-ईरान तनाव बढ़ने से कीमतों में तेजी आई। WTI में भी $77 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि ब्रेंट का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा। जुलाई 2024 के हाई पर भाव पहुंचा । US-ईरान जंग आज छठे दिन भी जारी है। जंग पर बाजार में अनिश्चितता बरकरार है। बाजार को जंग लंबी चलने की आशंका है।

एल्यूमीनियम में तेजी

LME पर एल्यूमीनियम के भाव 4 साल की ऊंचाई पर पहुंचा है। QatarEnergy ने LNG प्लांट बंद किया। LNG प्लांट बंद होने से Qatalum का प्रोडक्शन पूरी तरह रुका है। Qatalum की सरकारी एल्यूमीनियम कंपनी और Norsk Hydro का JV है। एल्यूमीनियम बहरीन ने शिपमेंट्स पर force majeure का एलान किया। एल्यूमीनियम बहरीन दुनिया की सबसे बड़ी smelter चलाती है। स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद होने से force majeure का एलान किया है। स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज से सालाना 5 MMT मेटल की आवाजाही होती है। बहरीन, कतर, सऊदी अरब, UAE में आवाजाही होती है। ग्लोबल आउटपुट में वेस्ट एशिया की 9% हिस्सेदारी है।

भारत के लिए LNG की कीमतें बढ़ने चिंता की बात

एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने कहा कि बाजार में अभी काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब 700 टैंकर फंसे पड़े है। चीन ने पिछले 1 साल में बड़ी मात्रा में क्रूड खरीद रखा है। चीन ने हर रोज 1 MBPD क्रूड खरीदा है। अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की कोशिश कर रहा है।

यूएस - फ्रांस सिक्योर पैसेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक एक सिक्योर पैसेज नहीं बनाया जाता तब तक कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है। नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि अगर हालात ऐसे बने रहे तो कीमतें 100 डॉलर का भी स्तर छु सकती है। आने वाले 7 दिनों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगर नहीं खुलते है तो क्रूड ऑयल के दाम बढ़ना तय है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए LNG की कीमतें बढ़ने चिंता की बात है। LNG की कीमतें देशों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रूस ने भारत को अपना तेल देने की पेशकश की है। रूस से भारत के संबंध काफी अच्छे है। अमेरिका ने रूसी कंपनी से प्रतिबंध भी हटा दिए है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।