Get App

डॉलर में कमजोरी के कारण कमोडिटी बाजार चढ़ेंगे, अगर सोने में निवेश किया है तो अब चांदी भी खरीदें : एन जयकुमार

Commodity : अब चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार दिख रहा है। चीन की सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। चीन की सरकार ने हाउसिंग को बढ़ावा दिया है। इलेक्ट्रिफिकेशन और दूसरी चीजों को भी बढ़ावा दिया है। इन फैसलों से चीन में कमोडिटी को आधार मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 6:55 PM
डॉलर में कमजोरी के कारण कमोडिटी बाजार चढ़ेंगे, अगर सोने में निवेश किया है तो अब चांदी भी खरीदें : एन जयकुमार
एन जयकुमार ने कहा कि अगर कमोडिटी समझ में नहीं आती तो जानकारों की मदद लें। निवेश के लिए मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। दिमाग में शक की कोई जगह नहीं होनी चाहिए

Commodity markets : कमोडिटी बाजार पर प्राइम सिक्योरिटीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एन जयकुमार ने सीएनबीसी-आवाज के साथ एक खास बातचीत की। इस बातचीत में एन जयकुमार ने कमोडिटी बाजार पर अपनी राय देते हुए बताया कि कमोडिटी में कब, कैसे निवेश किया जाए? पोर्टफोलियो में सोने की कितनी हो हिस्सेदारी और कमोडिटी में निवेश की कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी? यहां आपके लिए हम इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं-

डॉलर और कमोडिटी एक ही सिक्के के दो पहलू

एन जयकुमार ने कहा कि इस साल इक्विटी, कमोडिटी, डॉलर सभी में अब तक तेजी रही। 2024 में कमोडिटी की मांग और सप्लाई को आप कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में एन जयकुमार ने कहा कि डॉलर और कमोडिटी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस साल कमोडिटी में दुनिया विकल्प देख रही है। सोना, चांदी के अलावा दूसरी कमोडिटी में भी तेजी आई है। 2-3 साल पहले EV और ग्रीन एनर्जी की ट्रेंड शुरू हुआ है। कमोडिटी में तेजी का रुझान पहले ही बन चुका था। कमोडिटी के लिए चीन सबसे बड़ा खरीदार है। 2-3 साल पहले चीनी अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब थी।

अर्थव्यवस्था में गिरावट से चीन से मांग नहीं आई थी। बाजार को चीन से मांग बढ़ने की उम्मीद थी। अब चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार दिख रहा है। चीन की सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। चीन की सरकार ने हाउसिंग को बढ़ावा दिया है। इलेक्ट्रिफिकेशन और दूसरी चीजों को भी बढ़ावा दिया है। इन फैसलों से चीन में कमोडिटी को आधार मिल रहा है। कई कारणों से इस साल सप्लाई में दिक्कतें दिखीं। पोर्ट बंद होने से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में परेशानी आई। ग्लोबल स्तर पर कई माइन इस साल बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें