कच्चा तेल एक दिन में करीब 3% चढ़ा है। जबकि ब्रेंट का भाव फिर $85 के पार निकला है। ब्रेंट का भाव कल $82.36 तक गिरा था । वहीं WTI का भाव 82डॉलर के पार निकला है। रूस और सऊदी के ऐलान के बाद इसमें तेजी आई है।रूस और सऊदी उत्पादन में ज्यादा कटौती करेंगे। सऊदी सितंबर तक 10 लाख BPD उत्पादन घटाएगा। दरअसल कल उत्पादन में कटौती को लेकर रूस और सऊदी अरब का बड़ा बयान सामने आया। कहा गया कि दोनों ही देश उत्पादन में कटौती सितंबर तक जारी रखेंगे। सऊदी ने कहा कि वो 10 लाख BPD की और कटौती करेगा। रूस ने कहा कि वो सितंबर तक एक्सपोर्ट में 3 लाख BPD की कटौती करेगा।दोनों ही ऐलान आज होने वाली OPEC+ की बैठक से पहले आए हैं। बाजार ये मानकर चल रहा है कि बैठक में क्रूड उत्पादन के मौजूदा स्तरों को कायम रखने पर सहमति बनेगी। अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में ब्रेंट में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में ब्रेंट का भाव 17 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई है।वहीं 1 साल में इसमें 12 फीसदी की गिरा है।
WTI की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में WTI में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में WTI का भाव 20 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 2 फीसदी की तेजी आई है।वहीं 1 साल में इसमें 9 फीसदी की गिरा है।
इसी तरह MCX क्रू़ड की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में MCX क्रू़ड में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में MCX क्रू़ड का भाव 19 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 3 फीसदी की तेजी आई है।वहीं 1 साल में इसमें 6 फीसदी की गिरा है।
इस बीच अमेरिका में नैचुरल गैस की कीमतों में भले ही थोड़ा दबाव दिख रहा है। लेकिन कीमतों में 7 हफ्तों के निचले स्तरों से रिकवरी है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। यूरोप गैस के लिए रूस पर निर्भरता कम करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। वहीं जुलाई में 24% गिरने के बाद कल कीमतों में 6% से ज्यादा की तेजी देकने को मिली है। भाव 30 EUR/MWh के ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर के दाम 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। चिली की सरकारी कंपनी कोडेल्को ने उत्पादन अनुमान में कटौती की है। वहीं सप्लाई घटने लेकिन मांग में तेजी से कीमतों सहारा मिल रहा है।
सोने में आज बढ़त देखने को मिल रही है। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 12:36 बजे सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 103 रुपये यानी 0.17 फीसदी की तेजी का साथ 59,249 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 3 अगस्त को सोना एमसीएक्स पर 59,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में मजबूती दिखी। सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 2.40 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,971.20 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स भी 0.067 डॉलर यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस था।