Get App

Commodity Market: रिकवरी मोड में क्रूड, 1 दिन में 3% चढ़ा भाव, जानिए अन्य कमोडिटीज की कैसी है चाल

कच्चा तेल एक दिन में करीब 3% चढ़ा है। जबकि ब्रेंट का भाव फिर $85 के पार निकला है। ब्रेंट का भाव कल $82.36 तक गिरा था । वहीं WTI का भाव 82डॉलर के पार निकला है। रूस और सऊदी के ऐलान के बाद इसमें तेजी आई है।रूस और सऊदी उत्पादन में ज्यादा कटौती करेंगे। सऊदी सितंबर तक 10 लाख BPD उत्पादन घटाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 2:01 PM
Commodity Market: रिकवरी मोड में क्रूड, 1 दिन में 3% चढ़ा भाव, जानिए अन्य  कमोडिटीज की कैसी है चाल
कल उत्पादन में कटौती को लेकर रूस और सऊदी अरब का बड़ा बयान सामने आया। कहा गया कि दोनों ही देश उत्पादन में कटौती सितंबर तक जारी रखेंगे। सऊदी ने कहा कि वो 10 लाख BPD की और कटौती करेगा।

कच्चा तेल एक दिन में करीब 3% चढ़ा है। जबकि ब्रेंट का भाव फिर $85 के पार निकला है। ब्रेंट का भाव कल $82.36 तक गिरा था । वहीं WTI का भाव 82डॉलर के पार निकला है। रूस और सऊदी के ऐलान के बाद इसमें तेजी आई है।रूस और सऊदी उत्पादन में ज्यादा कटौती करेंगे। सऊदी सितंबर तक 10 लाख BPD उत्पादन घटाएगा। दरअसल कल उत्पादन में कटौती को लेकर रूस और सऊदी अरब का बड़ा बयान सामने आया। कहा गया कि दोनों ही देश उत्पादन में कटौती सितंबर तक जारी रखेंगे। सऊदी ने कहा कि वो 10 लाख BPD की और कटौती करेगा। रूस ने कहा कि वो सितंबर तक एक्सपोर्ट में 3 लाख BPD की कटौती करेगा।दोनों ही ऐलान आज होने वाली OPEC+ की बैठक से पहले आए हैं। बाजार ये मानकर चल रहा है कि बैठक में क्रूड उत्पादन के मौजूदा स्तरों को कायम रखने पर सहमति बनेगी। अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में ब्रेंट में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में ब्रेंट का भाव 17 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई है।वहीं 1 साल में इसमें 12 फीसदी की गिरा है।

WTI की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में WTI में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में WTI का भाव 20 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 2 फीसदी की तेजी आई है।वहीं 1 साल में इसमें 9 फीसदी की गिरा है।

इसी तरह MCX क्रू़ड की चाल पर नजर डालें तो अगस्त में MCX क्रू़ड में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि 3 महीनों में MCX क्रू़ड का भाव 19 फीसदी उछला है। जबकि 2023 में अब तक इसमें 3 फीसदी की तेजी आई है।वहीं 1 साल में इसमें 6 फीसदी की गिरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें