Crude Oil: कच्चे तेल की 3 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, मई में अब तक ब्रेंट 4.5% टूटा

OPEC+ कच्चे तेल का उत्पादन नहीं घटा सकता है। रूस ने उत्पादन न घटने के संकेत दिए है। जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव साफ दिख रहा है। वहीं रूस का कहना है कि OPEC+ देश जून में कटौती नहीं कर सकते हैं । कुछ देशों ने खुद उत्पादन घटाया है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 2:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OPEC+ कच्चे तेल का उत्पादन नहीं घटा सकता है। रूस ने उत्पादन न घटने के संकेत दिए है।

Crude Oil:  कच्चे तेल की 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है। OPEC plus देशों की अहम बैठक से पहले कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। 1 दिन में ब्रेंट का भाव करीब 3% लुढ़का है जबकि WTI का भाव 3% से ज्यादा गिरा है। मई में अब तक ब्रेंट का भाव करीब 4.50% गिर चुका है।5 महीनों में ब्रेंट करीब 12% गिरा है जबकि MCX क्रूड 6000 के नीचे कामकाज कर रहा है।

OPEC+ कच्चे तेल का उत्पादन नहीं घटा सकता है। रूस ने उत्पादन न घटने के संकेत दिए है। जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव साफ दिख रहा है। वहीं रूस का कहना है कि OPEC+ देश जून में कटौती नहीं कर सकते हैं । कुछ देशों ने खुद उत्पादन घटाया है। पिछली बैठक के बाद उत्पादन घटा था। वहीं दूसरी तरफ डॉलर में मजबूती से भी कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन डॉलर इंडेक्स 104 के पार गया है। US डेट सीलिंग को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।

इधर अमेरिका के PCE यानी पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर के आंकड़े आज आएंगे। अमेरिका के मिशिगन कंज्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़े आज आएंगे। UK और ऑस्ट्रेलिया के रिटेल बिक्री के आंकड़े आज आएंगे। कल यानी 27 मई को चीन के इंडस्ट्रियल प्रॉफिट के आंकड़े आएंगे। 30 मई को यूरोप के इकोनॉमिक सेंटीमेंट के आंकड़े आएंगे। इन सभी पर बाजार की नजरें रहेगी।


चावल के टुकड़ों का एक्सपोर्ट संभव, DGFT ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

सोने-चांदी में चमक

इस बीच सोने का भाव 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के पांचवें आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 309 रुपये की गिरावट रही। ये आज 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 91 रुपये गिरा। चांदी 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 60,361 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 309 रुपये गिरकर 60,052 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 283 रुपये गिरकर 55,008 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।