Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, सऊदी अरब और रूस ने सप्लाई में कटौती को 2023 के अंत तक बढ़ाने का लिया फैसला

दोनों देशों द्वारा सप्लाई में कटौती को नए सिरे से बढ़ाने की घोषणा के बाद आज मंगलवार को तेल की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी हुई। सऊदी अरब और रूस ने ये फैसला किया है कि दोनों ही देश अगले तीन महीनों यानी दिसंबर 2023 तक 13 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) कच्चे तेल का उत्पादन घटायेंगे

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 9:16 PM
Story continues below Advertisement
सऊदी अरब और रूस द्वारा सप्लाई में कटौती का समय बढ़ाए जाने से तेल की कीमतों में उछाल आया है।

Crude Oil Price: सऊदी अरब और रूस द्वारा सप्लाई में कटौती का समय बढ़ाए जाने से तेल की कीमतों में उछाल आया है। दोनों देशों द्वारा सप्लाई में कटौती को नए सिरे से बढ़ाने की घोषणा के बाद आज मंगलवार को तेल की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी हुई। सऊदी अरब और रूस ने ये फैसला किया है कि दोनों ही देश अगले तीन महीनों यानी दिसंबर 2023 तक 13 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) कच्चे तेल का उत्पादन घटायेंगे।

नवंबर में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.21 डॉलर या करीब 1.4 फीसदी बढ़कर 1353 GMT पर 90.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसने पिछले नवंबर के बाद पहली बार 90 डॉलर के स्तर को पार किया है। इस बीच, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) अक्टूबर फ्यूचर्स 1.59 डॉलर या करीब 1.9 फीसदी बढ़कर 87.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

सऊदी अरब के फैसले की होगी मासिक समीक्षा


स्टेट न्यूज एजेंसी SPA ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के 1 मिलियन bpd कटौती को बढ़ाने के फैसले की मासिक समीक्षा होगी, ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि कटौती को बढ़ाया जाए या उत्पादन बढ़ाया जाए। सऊदी अरब के समान अब रूस भी कच्चे तेल के उत्पादन को घटा रहा है।

रूस ने भी किया फैसला

रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने मंगलवार को कहा कि ओपेक+ के सदस्य रूस ने भी तेल बाजारों में "स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के लिए" साल के अंत तक अपनी स्वैच्छिक कटौती को बढ़ा दिया है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक इस अवधि के लिए निर्यात में 300,000 बीपीडी की कटौती कर रहा है। रूस ने कहा था कि वह अगस्त में स्वेच्छा से तेल निर्यात में 500,000 बीपीडी (उत्पादन का लगभग 5%) और सितंबर में 300,000 बीपीडी की कटौती करेगा। रूस भी 2024 के अंत तक अपने तेल उत्पादन में 500,000 बीपीडी की कटौती कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।