Crude oil prices: ईरान-इजरायल के गहराते संघर्ष से फिर चढ़ा कच्चे तेल का पार, $77 के निकला पार, एमसीएक्स पर भी दिखा 2% का उछाल

Crude oil prices: MCX पर क्रूड 6420 के पार निकला है। एमसीएक्स पर कच्चे तेल का जुलाई वायदा 6,360 रुपये प्रति बैरल पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव 6,334 रुपये पर था। एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 2% बढ़कर 6,467 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
ब्रेंट और WTI की कीमतों में फर्क घटा है। दोनों की कीमतों में $1-2 का ही फर्क देखने को मिल रहा है।

Crude oil prices: कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उबाल है। ईरान-इजरायल के गहराते संघर्ष ने एक बार फिर से क्रूड का भाव 77 डॉलर के पार निकला है । जबकि WTI $75 के पार निकला है। मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के समर्थन से ना केवल इंटरनेशनल ब्रेंट ऑयल की कीमतों में उछाल आया है बल्कि गुरुवार को एमसीएक्स पर भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

MCX पर क्रूड 6420 के पार निकला है। एमसीएक्स पर कच्चे तेल का जुलाई वायदा 6,360 रुपये प्रति बैरल पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव 6,334 रुपये पर था। एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 2% बढ़कर 6,467 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। ईरान-इजरायल के गहराते संघर्ष के बीच बाजार को सप्लाई घटने की आशंका है। यहीं वजह है कि मांग बढ़ने की उम्मीद से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

बता दें कि क्रूड की कीमतों में एक दिन में करीब 1% की तेजी आई। मांग बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया । अमेरिका के ईरान पर हमले की आशंका बढ़ी है। ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमले की आशंका है। ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है।इजरायल के बाजान ऑयल रिफाइनरी को नुकसान हुआ है। ईरान के साउथ पारस फील्ड से गैस का उत्पादन आंशिक रूप से रुका है।


इधर अमेरिका में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं करने से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। अमेरिका में इन्वेंटरी घटने से भी तेजी आई। ब्रेंट और WTI की कीमतों में फर्क घटा है। दोनों की कीमतों में $1-2 का ही फर्क देखने को मिल रहा है।

इस बीच कॉमर्शियल जहाजों को एडवाइजरी जारी हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की सलाह दी गई है। ईरान के समुद्री क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। गल्फ ऑफ ओमान 320 किलोमीटर का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।