क्रूड ऑयल की कीमतें अपने 8 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता देकर अपनी सेनाओं को उनकी सुरक्षा में भेजने का आदेश दिया है। यूक्रेन संकट गहराने से दुनिया भर में क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आई है।
